राष्ट्रीय कृषि विकास योजना Rashtriya Krishi Vikas Yojana
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: खेती को मजबूती देने का सफर
YOJANA


राष्ट्रीय कृषि विकास योजना। Rashtriya Krishi Vikas Yojana
भारत एक कृषि प्रधान देश है,और यहाँ की लगभग 70% जनसंख्या कृषि पर ही निर्भर है। कृषि के उत्पादन लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं का शुभारंभ किया है, भारत सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (National Agriculture Development Scheme) उनमें से एक है।इस योजना के द्वारा भारत सरकार कृषि को समृद्धि के मार्ग पर लाने का प्रयास कर रही है। इस आर्टिकल में हम आपको राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में विस्तार से बतायेंगे।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का महत्व (Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024)
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के द्वारा भारतीय कृषि सेक्टर के विकास में सहायता मिलेगी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में गरीब, छोटे किसानों के लिए खेती के नई तकनीकी लाने, और खेती से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है। इस योजना के माध्यम से कृषि सेक्टर में बहुत सुधार होता है, और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधारआता है और अधिक श्रेष्ठ तकनीकों का प्रयोग करके अधिक से अधिक उत्पादक करने में मदद मिलती है।
वर्ष 2007 में भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Rashtriya Krishi Vikas Yojana) का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के द्वारा कृषि से संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण विकास को सुनिश्चित किया गया था। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को 11वीं पंचवर्षीय योजना और 12वीं पंचवर्षीय योजना के समय लागू किया गया था। 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत राज्यों को क्रमश 22408.76 करोड़ एवं 3148.44 करोड़ रुपए जारी किए गए थे और लगभग 7600 योजना को लागू किया गया था। तथा वर्ष 2014-15 तक इस योजना को 100% केंद्रीय सहायता के साथ लागू किया गया था। और वर्ष 2015-16 से इस योजना के वित्त पैटर्न को केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में डिवाइड कर दिया गया। इसके अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेशों का फंडिंग 100% अनुदान से ही आता है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य (राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2024)
1. कृषि उत्पादन को बढ़ावा: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से कृषि उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए श्रेस्ठ तकनीकों का उपयोग करके किसानों को उन्नत जलवायु की फसलो और जलसंरचना के विषय में समझाया जाता है।
2. आर्थिक सुरक्षा: इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करके उन्हें समृद्धि के रास्ते पर ले जाने का प्रयास है ।
3. समग्र विकास: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से समग्र विकास को भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिसमें खेती के अतिरिक्त पशुपालन, उद्योग, और सांख्यिकीय विकास को भी शामिल किया गया है।
Rashtriya Krishi Vikas Yojana के लाभ
1. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, जिससे उन्हें अधिक से अधिक उत्पादन में मदद मिलती है।
2. इस योजना के अंतर्गत नयी और उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जिससे खेती के उत्पादन में वृद्धि होती है।
3. इस योजना के अंतर्गत कृषि के क्षेत्र में सुधार के कारण रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि आती है।
4. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सम्पूर्ण विकास को सुनिश्चित किया जाता है।
5. इस योजना के अंतर्गत 12वीं पंचवर्षीय योजना में 3148.44 करोड़ रुपए जारी किए गए थे और फसल, बागवानी, कृषि की मशीनरीकरण आदि के क्षेत्रों में 7600 योजना लागू की गयी है।
निष्कर्ष
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि से संबंधित क्षेत्रों का पूर्ण विकास करना है। इस योजना में कृषि बुनियादी ढांचे को सुद्रण जाएगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के द्वारा किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का निर्माण किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए भी इस योजना के द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाता है।
Related Stories
We have made quality our habit. It’s not something that we just strive for – we live by this principle every day.