मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं ?
DOCUMENTS
मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं: (mobile se ration card kaise banaen)
यदि आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य विभाग आपको घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की सुविधा दे रहा है। खाद्य विभाग इस सुविधा के कारण आपको राशन दुकान या खाद्य विभाग के कार्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इस योजना का लाभ आज अधिकांश लोग ले रहे है। हम इस आर्टिकल में राशन कार्ड को बनवाने की जानकारी दे रहे है।
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पता प्रमाण पत्र
इनकम प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साईज फोटो
बैंक खाता डिटेल्स
अन्य दस्तावेज़:- कुछ राज्यों अन्य दस्तावेज़ भी आवश्यक हो सकते हैं। आप उस राज्य सूचनाओं के अनुसार अपने आवश्यक दस्तावेज़ों की सूचि बनाये और उनको तैयार रखें।
आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करके वहा पर रजिस्टर करके और उनकी दी गई निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। और आपको अपने दस्तावेज़ जैसे कि आधार कार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा। अलग-अलग राज्यों में प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है, इसलिए आपको उस राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उनकी जानकारीयो को ध्यान से को देखना चाहिए।
हम यहां हम उत्तर प्रदेश के लिए प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं, और आपके राज्य के लिए भी इस तरह से मिलती जुलती प्रक्रिया हो सकती है।
मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं: (mobile se ration card kaise banaen)
सबसे अपने मोबाइल ब्राउज़र में अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद उस वेबसाइट पर अपने आप को रजिस्टर या लॉगइन करें।
इसके बाद आपको 'फूड एंड सिविल सप्लाईज राशन कार्ड' का विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपने इनकम , परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड सम्बंधित अन्य आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सबमिट करें।
और आपको आवेदन की प्रक्रिया के क्रियान्वन के लिए कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करनी होगी और इसके बाद आपको राशन कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
यह प्रक्रिया प्रतेक राज्यों में भिन्न-भिन्न हो सकती है, हमने आपको इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन दर्ज करने का तरीका समझाया है।
मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाएं: (mobile se ration card kaise banaen)

