Mobile se e shram card kaise banaye (मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं)
Mobile se e shram card kaise banaye (मोबाइल से ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं)
ROJGAR


Mobile se e shram card kaise banaye, ई-श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं
महाश्रमिक संगठन और भारतीय सरकार के सहयोग से ई-श्रमिक कार्ड के लाभों को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इस नयी प्रणाली में श्रमिकों को उनके अधिकारों को सुरक्षित करने में काफी मददगार है और साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ई-श्रमिक कार्ड कैसे बनाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।
ई-श्रमिक कार्ड क्या है? ई-श्रमिक कार्ड एक सरकारीआधिकारिक दस्तावेज है जिसको विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों की पहचान के लिए उपयोग में लिया जाता है। यह कार्ड श्रमिकों को उनके कार्य करने में उनकी सुरक्षा,साथ में उनके हकों की सुरक्षा, और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मददगार है। आप इसका उपयोग अब ई-श्रमिक कार्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी कर सकते है।
मोबाइल द्वारा ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं (Mobile se e shram card kaise banaye)
1. आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वेब ब्राउज़र में ई-श्रमिक कार्ड पोर्टल (register.eshram.gov.in) पर जाना होगा। और आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
2. इसके बाद आपको अपना श्रमिक विवरण आदि दर्ज करना है जैसे कि नाम, पता, आधार कार्ड नंबर व् अन्य जानकारी।
3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद, आपको आधार कार्ड, फोटो, और अन्य जरुरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना है।
4. इसके बाद आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए मोबाइल पर आये हुए OTP से वेरीफाई करना है।
5. इसके बाद आपका ई-श्रमिक कार्ड बन जायेगा और आप ई-श्रमिक कार्ड को इस पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप मोबाइल से आसानी से ई-श्रमिक कार्ड बना सकते हैं । इससे से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मेलेगी।
ई-श्रमिक कार्ड के फायदे (e shram card ke fayde)
ई-श्रमिक कार्ड के निम्नलिखित हैं कुछ मुख्य फायदे निचे बताये गए है-
ई-श्रम कार्डधारक श्रमिकों, मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, इसके अंतर्गत 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा होगी। इसके साथ में प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत श्रमिक की दुर्घटना या फिर मृत्यु होने पर आश्रित को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा ई-श्रम कार्डधारक को सरकार के द्वारा पेंशन की व्यवस्था भी की जा सकती है।
इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिकों को 12 अंकों का एक (UAN) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर प्रदान किया जायेगा, जो की पुरे देश में वैध रहेगा। इसके द्वारा श्रमिक अपनी कार्य कुशलता और अनुभव के आधार पर रोजगार प्राप्त क्र सकेगा।
यदि एक बार श्रमिक को UAN नंबर मिल जाता है तो यह लाइफटाइम के लिए वैलिड होता है,और इसका नवीनीकरण नहीं करवाना पड़ता, लेकिन UAN नंबर को आपको हर साल अपडेट ज़रूर कराना पड़ेगा।इसका अपडेट आप इ श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
इसके आलावा ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से भत्ते का वितरण भी किया जाता है यह वितरण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता हैं, प्रत्येक राज्यों में यह भत्ता उनके नियमों और योजनाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
इसके अंतर्गत कुछ राज्यों में, ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को मासिक भत्ता भी दिया जाता है, तथा कुछ राज्यों में तिमाही या वार्षिक भत्ता भी दिया जाता है।
ई-श्रमिक कार्ड के अंतर्गत भत्ता उन श्रमिकों को दिया जाता है जो की निश्चित आयु सीमा में आते हैं या फिर एक नियत आय की सीमा के नीचे होते हैं। कुछ राज्यों में ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से अन्य लाभ भी दिए जाते हैं, जैसे कि चिकित्सा, शिक्षा, खाध्य व अन्य योजनाएं।
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में ई-श्रम कार्डधारक मजदूरों के लिए 1000 रुपए की एक किस्त भी जारी करी है और जल्द ही दूसरी किस्त भी जारी करने की योजना है। अभी फ़िलहाल यह आर्थिक मदद अभी सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ही दी जा रही है लेकिन, दूसरे राज्य भी अपने राज्य के श्रमिकों के खाते में श्रमिक भत्ते की सहायता दे सकते है। यदि आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आप अपना ई-श्रमिक कार्ड बनवा लें।
कौन लोग ई-श्रम कार्ड बनवा सकते है?
1. सभी तरह के श्रमिक, उद्योग कर्मचारी, रोजगारधारी, और अन्य अन्य व्यापारिक क्षेत्रों के कामगार, ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2. कुछ राज्यों में, व्यवसायिक संगठन भी अपने श्रमिको के लिए ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3. व्यावसायिक संगठनों के उद्योग के लिए व्यक्तिगत कामगारों भी ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
4. अन्य विशेष समूहों जैसे कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं, और अन्य कामगार भी ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने राज्य के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है और इसके लिए आवेदन दे सकते है।
ई-श्रमिक कार्ड पेंशन
ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से प्राप्त होने वाली पेंशन की राशि सभी राज्यों में उनकी योजनाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। पेंशन की राशि निर्धारित करने में कई तरह की परिस्थितियाँ हो सकती हैं।हालाँकि कुछ राज्यों में श्रमिकों को एक समान पेंशन दी जाती है, तथा कुछ राज्यों में पेंशन की राशि वार्षिक आय और अन्य कारकों पर आधार के अनुसार दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए आपको अपने राज्य के श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। उस पर आपको सभी आवश्यक जानकारी मिल जाएगी और आप पेंशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
E Shram Card लिस्ट चेक कैसे करें ?
इसकी E Shram Card की लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद वेबसाइट पर कार्ड सूची या Card List के विकल्प क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपने राज्य के अनुसार, जिले का चयन करें।
इसके बाद आपको अपने ई-श्रम कार्ड की संख्या को दर्ज करना है।
इसके बाद आपको अपनी दर्ज की गई कार्ड संख्या को सत्यापित करके सबमिट पर क्लिक करना है।
इस प्रकार आप ई-श्रम कार्ड सूची की जाँच कर सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा ई-श्रमिक कार्ड एक महत्वपूर्ण पहल है जो श्रमिकों को उनके अधिकारों को संरक्षित करता है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। और इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी बहुत सरल है। यदि आप इसके लिए पात्र है तो आप भी आवेदन कर सकते है।
Ads
Ads