ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बनाएं |
DOCUMENTS


मैरिज सर्टिफिकट कैसे बनाए ?
(marriage certificate kaise banaye)
आजकल कई योजनाओ के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे आपको अपने वैवाहिक स्थिति की प्रमाणित करने के लिए जरुरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे है। विवाह प्रमाण पत्र या मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया बहुत सरल है।
विवाह प्रमाण पत्र क्यों आवश्यक होता है?
विवाह प्रमाण पत्र या मैरिज सर्टिफिकेट आपके वैवाहिक स्थिति प्रमाणित करने के लिए जरुरी होता है। और यह इस बात का साबुत है कि आप वैवाहिक रूप से किसी अन्य व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। यह सर्टिफिकेट आपको अनेक सरकारी प्रक्रियाओं और सुविधाओं का लाभ लेने भी मदद करता है।
विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया:
आवश्यक दस्तावेज़:
आपका और आपके जीवनसाथी का जन्म प्रमाण पत्र
आपका विवाह हुआ है इसे साबित करने वाला कोई एक दस्तावेज़ जैसे कि विवाह कार्ड आदि।
आपका एड्रेस प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटो
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन:
मैरिज सर्टिफिकेट के आवेदन के लिए आप अपने निकटतम जनपद कार्यालय जा सकते हैं और वहां विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको निर्धारित शुल्क देना होगा। यह शुल्क अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकता है।
आवेदन प्रोसेस होने के बाद, जोड़े की पहचान और दस्तावेज़ों की सत्यापन के बाद, आपको मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त हो जायेगा ।
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया में लगभग 15 दिन से 2 महीने तक का समय लगता है, जो की राज्य और प्रक्रिया के आधार पर भिन्न हो सकता है।
ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रक्रिया:
सबसे पहले आपको अपने राज्य के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्टर करना हैं।
और मांगे गए आवश्यक दास्तावेजो को अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन करना हैं।
इसके लिए निर्धारित आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करना है।
इसके बाद जब सभी दस्तावेज़ सत्यापित होते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट आपको ईमेल या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपको भेज दिया जायेगा।
विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़ और निर्देशों के साथ-साथ, ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया का चयन आप अपने अनुसार कर सकते है। यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी राज्य या क्षेत्र में सम्बंधित प्रक्रिया और नियमों को समझ लें।
कोर्ट से मैरिज सर्टिफिकेट:
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्थानीय SDM के कार्यालय में जाना होगा। यहां आपको अपने जीवनसाथी के साथ पांच अन्य गवाहों की उपस्थिति की भी आवश्यकता होगी।
इसके बाद वहां से आप मैरिज सर्टिफिकेट फॉर्म प्राप्त करें और फॉर्म में ध्यानपूर्वक सभी जानकारी को दर्ज करें।
इसके बाद फॉर्म को SDM के कार्यालय में जमा कर दे।
इसके बाद आपको जमा किए गए दस्तावेजों की पुन: प्रमाण के लिए गजट ऑफिसर या एडीएम के पास जाना है ।
अंत में जब सभी दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट आपको दिया जायेगा।
इस प्रक्रिया के द्वारा आप अपने मैरिज सर्टिफिकेट को आसानी से बनवा सकते हैं।