Ghar ki chhat ko thanda kaise rakhe? घर की छत को ठंडा कैसे रखें?
घर की छत पर सफेद रंग करने के फायदे:
OTHERS


घर की छत को ठंडा कैसे रखें? घर की छत पर सफेद रंग करने के फायदे:
क्या आप जानते हैं कि आपकी अपने घर की छत के रंग का भी एक महत्व होता है? हां, आपने सही सुना। आपकी छत को सफेद रंग में पेंट करने के बहुत से फायदे होते हैं, ऐसा करने से न केवल आपके घर की सुंदरता को बढ़ती हैं, बल्कि उससे आपको अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। घर की छत पर सफेद रंग करना एक ऐसा उपाय है जिससे छत को गर्मियों में ठंडा रखा जा सकता है और यह तरीका आपके घर की छत को नमी से भी छुटकारा देता है। इस प्रकार आप अपने घर को मौसम के परिवर्तनों से भी सुरक्षित रख सकते है। इस आर्टिकल में, हम आपको बताएंगे कि घर की छत पर सफेद रंग की पेंटिंग के क्या-क्या फायदे हैं।
सफेद छत का महत्व
सफेद की एक महत्वपूर्ण विशेषता है जो आपके घर की सुरक्षा और समृद्धि में भी मदद करती है। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं जिनके लिए सफेद छत का महत्व होता है:
गर्मियों में घर को ठंडा रखना: सफेद रंग की छत गर्मियों में छत को ठंडा और शीतल बनाती है। सफ़ेद रंग छत को धूप से बचाकर उसे ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे आपके घर के तापमान को कम करने में मदद मिलती है।
छत के लंबे जीवन का संरक्षण: सफेद रंग आपकी छत के जीवनकाल को बढ़ाता है।। यह छत को विभिन्न मौसमी परिवर्तनों और परिस्थितियों से बचाता है गर्मियो मे इसे ठंडा रखता है बारिस और सर्दियों में इसे नमी से बचाता है।
छत को नमी से सुरक्षा: आजकल वाटरप्रूफ पेंट भी आते है इसको अपने घर की छत पर करके आप अपने घर की छत को नमी और सीलन से भी बचा सकते है।
सुंदरता: सफेद रंग की छत आपके घर का एक सुंदर और प्रभावशाली दृश्य प्रदान करती है।
सफेद छत के प्रकार
गर्मियों में सूर्य की तेज किरणों, गर्म हवाओं, और मौसम के परिवर्तनों से घर की छत का सामना होता रहता है। और आप सफेद रंग का चयन करके, इसको सूर्य की तेज किरणों के विरुद्ध सुरक्षित बना सकते हैं। क्योकि सफेद रंग सूर्य की किरणों को अधिकतम रूप से परवर्तित कर देता है, और छत ज्यादा गर्म होने से बाख जाती है इस प्रकार यह गर्मियों में छत को ठंडा और सुखद बनाए रखने में मदद करता है।
चूना या व्हाइटवॉश: यह घर की छत को सफ़ेद करने का सबसे पुराना और सबसे सस्ता तरीका है। इसमें आप चूने को पानी में भिगोकर और फेविकोल के साथ में मिलाकर बनाया जाता है और छत पर लगाया जाता है।
सोलर रेफ्लेक्टिव एक्स्टेरियर पेंट: एक्स्टेरियर पेंट या आउटडोर पेंट भी एक विकल्प है जिससे आप छत को सफेद रंग में पेंट कर सकते है। आजकल बाजार में इस तरह के सफेद पेंट उपलब्ध है। आप इसे छत पर लगाकर आसानी से छत को सफेद रंग कर सकते हैं।
छत पर सफेद पेंट देगा राहत
सीमेंट-कंक्रीट से बनी छतों का पारा गर्मियों में बहुत ही ज्यादा चढ़ने लगता हैं। गर्मीयो के समय में घर के अंदर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। सीमेंट-कंक्रीट से बनी छत का रंग भी गहरा होने के कारण ज्यादा हीट सोखते हैं। ऐसे में आप छत पर सफेद पेंट या चूनायुक्त सफेद पेंट का लेप लगाकर गर्मी के प्रभाव को 60% तक कम कर सकते है। आपको बता दे की सफेद रंग सूरज की किरणों के लिए रिफ्लेक्टर के तौर पर काम करता है, और छत को गर्म होने से बचाता है। 1000 वर्ग फुट की छत को सफेद रंग से पोतने के लिए लगभग 25 किलो चूना और 7 किलो सफेद सीमेंट काफी है। और यह तरीका आम आदमी के लिए काफी सस्ता और आसान है। आप स्वंय भी इसे कर सकते है।
वॉटरप्रूफ सफेद पेंट
ऑनलाइन हीट प्रूफ पेंट आप यहाँ से ख़रीद सकते है Buy
अगर आप चाहते हैं कि आपका घर बाहर से पूरी तरह से वॉटरप्रूफ हो तो और यह आपकी छत को भी ठंडा रखे तो आप luminix रूफ पेंट का इस्तेमाल कर सकते है, जो आपको 8 साल की वॉटरप्रूफिंग वारंटी देता है। इस पेंट को चुनिंदा इलास्टोमेरिक और ऐक्रेलिक पॉलिमर और सिंथेटिक फाइबर के साथ तैयार किया गया है। यह पेंट एक डैंप प्रोटेक्शन सॉल्यूशन एक मोटी और पपड़ी रहित टिकाऊ परत बनाता है, जिससे घर की छत और बाहर की दीवारों को नमी या पपड़ी से छुटकारा मिलता है। यह पेंट 7 बार्स तक के वॉटर प्रेशर भी झेल सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसका सफेद रंग और थीक कोट धूप को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे लगाए जाने वाले छत की सतह में 10 डिग्री तक के टेम्परेचर में कमी देखी जा सकती है। इस तरह आप छत और बाहर की दीवारों पर पड़ने वाली धूप और गर्मी को काफी हद तक कर सकते हैं।
ऑयल की जगह वॉटर बेस्ड पेंट का करें उपयोग
आजकल घरों में ज्यादातर ऑयल-बेस्ड पेंट करवाने का फैशन है, जो काफी महंगा भी होता है, और इससे कमरे का तापमान भी बढ़ जाता है। तापमान को कम रखने के लिए आपको वॉटर बेस्ड पेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योकि वाटर बेस्ड पेंट हीट को रिफ्लेक्ट करता है।
उपयोगिता:
छत को सफेद रंग में पेंट करने के फायदों में से एक उपयोगिता भी शामिल है की सफेद छत का रंग आपके घर की उम्र को बढ़ा सकता है यह आपकी छत को विभिन्न मौसमी परिवर्तनों से सुरक्षित रखता है। यह छत को अधिक स्थायी बनाता है और उसकी लंबी उम्र को बनाए रखने में भी मदद करता है।


Ads
Related Stories
We have made quality our habit. It’s not something that we just strive for – we live by this principle every day.